विश्व हिंदू परिषद ने धूमधाम से मनाया स्थापना  दिवस और जन्माष्टमी पर्व

WhatsApp Channel Join Now
विश्व हिंदू परिषद ने धूमधाम से मनाया स्थापना  दिवस और जन्माष्टमी पर्व


नई टिहरी, 04 सितंबर (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद ने चंबा में संगठन का स्थापना दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई। उन्होंने मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया। कहा कि भगवान श्री कृष्ण की दी गई शिक्षा और नीति को जीवन में उतारें। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने चंबा के वीसी गब्बर सिंह चौक में संगठन का स्थापना दिवस और श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई।

विहिप जिलाध्यक्ष यशपाल सजवाण ने कहा कि 1964 में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन ही देशभर में हिंदुओं के मान, रक्षा एवं सनातन धर्म व संस्कृति के सरंक्षण के लिए स्वामी चिन्मयानंद के सांदीपनी आश्रम महाराष्ट्र में संगठन शुरू किया गया था। वर्तमान में विहिप 40 देशों में समितियां बनाकर कार्य कर रहा है। कहा हमें अपने बच्चों को संस्कारित कर भगवान श्री कृष्ण और राम जैसा बनाना है। जिससे वे समाज को एक सूत्र में बांध सके। वहीं मानवता को रौदने वाले असामाजिक तत्वों को भी रोक सके। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की झांकी निकाली गई। गबर सिंह चौक में लटकायी मटकी को श्री कृष्ण ने ग्वालो के साथ मिलकर फोड़ा। इस मौके पर विहिप के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद डोभाल, मंत्री राकेश सजवाण, उपाध्यक्ष अंकित भट्ट, नगर अध्यक्ष रमन, विनय तिवाड़ी, रामलीला समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र तड़ियाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विकास रावत, विजयपाल रावत, व्यापार सभा अध्यक्ष बलवीर पुंडीर, शिव प्रसाद उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज खत्री, नगर अध्यक्ष अनीता भट्ट, दिनेश भंडारी, अरविंद मखलोगा, शक्ति जोशी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story