रावतगांव के जिबाला तोक के ग्रामीणों को जल्द मिलेगी सड़क की सुविधा: नेगी

WhatsApp Channel Join Now
रावतगांव के जिबाला तोक के ग्रामीणों को जल्द मिलेगी सड़क की सुविधा: नेगी


नई टिहरी, 14 नवंबर (हि.स.)। प्रतापनगर विधानसभा के रावतगांव के जिबाला तोक के ग्रामीणों को जल्दी सड़क सुविधा मिल जाएगी। बिजपुर-पनियाला मोटर मार्ग से जिबाला तोक तक तीन किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 1.31 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।

आज प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने पूजा-अर्चना कर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक नेगी ने कहा कि जिबाला तोक तक सड़क पहुंचना क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सड़क बनने से ग्रामीणों को पीठ पर सामान ढोने की मजबूरी से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी।

बिजपुर-पनियाला-रावतगांव मोटर मार्ग से जिबाला तोक तक सड़क निर्माण के लिए इसी वर्ष शासन से 131.12 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली थी। सड़क की मांग लंबे समय से ग्रामीणों की ओर से उठाई जा रही थी। शिलान्यास होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। उन्होंने सड़क की सौगात मिलने पर विधायक नेगी का आभार जताया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776929 Articles

Share this story