स्यूणा के ग्रामीणों ने पुल के लिए कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
उत्तरकाशी, 03 सितंबर (हि.स.)।उत्तरकाशी में
स्यूणा के ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया
पुल के निर्माण को लेकर काफी लंबे समय से मांग की जा रही
उत्तरकाशी,संवाददाता। स्यूणा गांव के ग्रामीणों ने पुल की समस्या को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की। वहीं ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया।
ग्रामीणों ने डीएम प्रशांत आर्य को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्यवाही की मांग की।
गुरुवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत स्यूणा के ग्रामीण यूकेडी की केन्द्रीय महामंत्री किरन रावत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि,स्यूणा गांव जिला मुख्यालय से मात्र ढेड़ किमी़ की दूरी पर है। बावजूद इसके आज तक ग्रामीणों के लिए पुल की व्यावस्था नहीं की गई है।
वहीं गांव के लिए नदी किनारे से एक रास्ता बनाया गया है। वह भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त स्थिति में है। जिसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही स्कूली बच्चों सहित किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल तक लाने में भारी कठनाइयां उठानी पड़ती हैं। उन्होंने कहा आज तक वहां पर शासन-प्रशासन की ओर से सड़क तक का निर्माण भी नहीं करवाया गया है। जिस कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों की ओर से बताया गया कि पुल के निर्माण को लेकर काफी लंबे समय से मांग की जा रही है। लेकिन आज तक कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। जिसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर डीएम को ज्ञापन दिया। साथ ही समस्या के जल्द निस्तारण की मांग की।
इस मौके पर मधु, प्रवीना, आरती भट्ट, उर्मिला, सीता, सुषमा, सुमिला, संगीता, भरोसी पंवार, धर्मेन्द्र पोखरियाल, जगत सिंह, वीरेन्द्र सिंह, बलवीर असवाल, जगमोहन, पंकज आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
3यूकेआई06
उत्तरकाशी में पुल की समस्या को लेकर गुरुवार को डीएम कार्यालय में नारेबाजी करते स्यूणा गांव के ग्रामीण।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल

