सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, कार्मिकों को दिलाई शपथ

WhatsApp Channel Join Now
सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, कार्मिकों को दिलाई शपथ


नई टिहरी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की टिहरी और कोटेश्वर परियोजना में सोमवार को सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हो गया। सप्ताहभर तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन कार्मिकों को ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई। टीएचडीसी के अधिकारियोें ने बताया कि जागरूकता सप्ताह के दौरान निबंध, नारा लेखन प्रतियोगिता, जागरूकता रैली और विभिन्न विषयों पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

टिहरी परियोजना के महाप्रबंधक (पुनर्वास समन्वय) विजय सहगल, कोटेश्वर परियोजना के अपर महाप्रबंधक (ओएंडएम) दिनेश चौहान ने कार्मिकों को शपथ दिलाकर जागरूकता सप्ताह की शुरूआत कराई। सहगल ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि अपने कार्यों, निर्णयों और व्यवहार में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत करने का अवसर है।

इस मौके पर महाप्रबंधक (पीएसपी) एसके शाहू, महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) एपी बाजपेई, महाप्रबंधक (पीएसडी) संजय महर, अपर महाप्रबंधक भगत सिंह, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) मोहन सिंह श्रीस्वाल, वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता) जेपी चमोली, प्रबंधक (जनसंपर्क) मनबीर सिंह नेगी मौजूद रहे।

फोटो-26एनटीएच01

नई टिहरी के बीपुरम मेें कार्मिकों को शपथ दिलाते टीएचडीसी के जीएम विजय सहगल।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767050 Articles

Share this story