विधायक हृदयेश के फोन टैपिंग आरोपों की होगी जांच: एसएसपी

WhatsApp Channel Join Now
विधायक हृदयेश के फोन टैपिंग आरोपों की होगी जांच: एसएसपी


हल्द्वानी , 16 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश की ओर से फोन टैपिंग और सुरक्षा को लेकर जताई गई आशंकाओं के मामले में नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का बयान सामने आया है। एसएसपी ने बताया कि विधायक ने विकास बिष्ट और आशीष कुंथल के नामों का उल्लेख करते हुए शिकायत दी थी।

इस मामले की जांच वर्ष 2025 में एलआईयू के माध्यम से कराई गई थी, जिसमें पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिले। एसएसपी के मुताबिक, विकास बिष्ट विधायक सुमित हृदयेश के सोशल मीडिया का काम देखता था। विधायक ने नोएडा की एक कंपनी से भी अपना मोबाइल चेक कराया था। एसएसपी ने बताया कि अब हल्द्वानी पुलिस विधायक सुमित हृदयेश से बातचीत करेगी। इस दौरान एलआईयू, पुलिस और एसओजी की टीम उनसे संपर्क कर मामले से जुड़ी जानकारी जुटाएगी।

विधायक की ओर से कोई नई शिकायत या सबूत दिए जाने पर मामले की जांच की जाएगी। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जांच में यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761904 Articles

Share this story