वीर भड़ कफ्फू चौहान प्रत्येक पीढ़ी के लिए बने रहें आदर्शः डॉ. रावत

WhatsApp Channel Join Now
वीर भड़ कफ्फू चौहान प्रत्येक पीढ़ी के लिए बने रहें आदर्शः डॉ. रावत


वीर भड़ कफ्फू चौहान प्रत्येक पीढ़ी के लिए बने रहें आदर्शः डॉ. रावत


नई टिहरी, 16 नवंबर (हि.स.)। वीर भड़ कफ्फू चौहान के स्मारक पर उनकी मूर्ति का अनावरण करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपनी विरासत को संजोए रखने की अपील की। कहा कि कफ्फू चौहान की वीरता इतिहास में समाहित है। ऐसे लोग पीढ़ियों के लिए आदर्श होते हैं। सरकार ऐसे महापुरूषों के बलिदान और इतिहास को चिरस्थाई बनाने के लिए भी प्रयासरत है।

सोमवार को शहर के प्रवेश द्वार डायजर में कफ्फू चौहान की मूर्ति का कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, पालिकाध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत, चंबा शोभनी धनोला, ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान और पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया। मंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड के 52 गढ़ों में से एक उप्पू गढ़ के भड़ कफ्फू चौहान की वीरता आज भी सभी को प्रेरित करती हैं।

ऐसे लोग सदियों में जन्म लेते हैं। उनके योगदान को हमें नई पीढ़ी को बताना होगा। मंत्री ने प्रतापनगर विधानसभा के अंतर्गत 6.69 करोड़ की लागत से राजकीय पॉलीटेक्निक भवन ओखालाल का लोकार्पण भी किया। विधायक किशोर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में टिहरी विधानसभा मेें सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और सिंचाई की अनेक योजनाएं स्वीकृत की हैं। प्रतापनगर विधायक नेगी ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777913 Articles

Share this story