पौड़ी में 14 और 15 नवंबर को लगेंगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 11 नवंबर (हि.स.)।जनपद पौड़ी गढ़वाल के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उत्तरा केयर हॉस्पिटल की ओर से 14 और 15 नवंबर को विशेष ओपीडी आयोजित की जाएगी। इसमें न्यूरोलॉजी, हृदय रोग, किडनी, त्वचा और हड्डी रोग समेत विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे।

अस्पताल की इस पहल से पौड़ी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने ही जनपद में विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार का लाभ मिल सकेगा।अस्पताल के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट एवं हेड आउटरीच एंड पब्लिक रिलेशंस डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सीमित होने के कारण लोगों को उपचार के लिए देहरादून और अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए अस्पताल की ओर से समय-समय पर सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी आयोजित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आकांक्षा, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वासु सैनी, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. कृष्णा चन्द्र, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सुखदीप सिंह और ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. ईशान बुधिराजा मरीजों को परामर्श देंगे। वहीं, 15 नवंबर को पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. विजय मैठाणी फेफड़ों एवं श्वसन संबंधी रोगों का उपचार करेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शिव मोहन शुक्ला भी अपनी सेवाएं देंगे।

डॉ. शुक्ला ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही समय पर जांच और चिकित्सकीय परामर्श के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने जनपदवासियों से विशेषज्ञ ओपीडी का लाभ उठाने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775221 Articles

Share this story