वंदे मातरम् पर कांग्रेस का फैसला तुष्टिकरण की राजनीति का प्रमाण: सुरेश भट्ट

WhatsApp Channel Join Now
वंदे मातरम् पर कांग्रेस का फैसला तुष्टिकरण की राजनीति का प्रमाण: सुरेश भट्ट


हल्द्वानी , 20 अगस्त (हि.स.)। उत्तराखंड राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य व अनु परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कांग्रेस कार्यसमिति के वंदे मातरम् के केवल दो छंद गाने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे तुष्टिकरण की राजनीति और देशविरोधी सोच का प्रमाण बताया।

सुरेश भट्ट ने कहा कि 1937 में कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टिकरण के चलते वंदे मातरम् के केवल दो छंद गाने का निर्णय लिया था और आज कांग्रेस उसी फैसले को दोहरा रही है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में पूरे गीत को गाकर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि कांग्रेस का निर्णय इसका विरोध है।

भट्ट ने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर कृति और वंदे मातरम् का नारा लगाते हुए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक बार फिर तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story