उत्तराखंड में मौसम रहेगा शुष्क

WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड में मौसम रहेगा शुष्क


देहरादून, 03 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड के सभी जनपदों में मंगलवार काे मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग की ओर से किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश पर किसी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नहीं है, जिससे आसमान अधिकांश स्थानों पर साफ रहने का अनुमान है। दिन के समय तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

राजधानी देहरादून में आज मुख्यतः साफ आसमान रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। सुबह 08:30 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देहरादून का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

अन्य प्रमुख केंद्रों में पंतनगर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री, मुक्तेश्वर में 6.9 डिग्री और नई टिहरी में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं भी वर्षा नहीं हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप और बढ़ती गर्मी को देखते हुए सतर्क रहने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story