उत्तराखंड सह प्रभारी, त्रिपुरा के सांसद पहुंचीं नैनीताल, किए मंदिरों के दर्शन
नैनीताल, 19 मार्च (हि.स.)। भाजपा की उत्तराखंड सह प्रभारी और खीरी से सांसद रेखा वर्मा, पूर्वी त्रिपुरा से भाजपा की सांसद और त्रिपुरा की अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रेबती त्रिपुरा रविवार को परिवार सहित निजी भ्रमण कार्यक्रम पर नैनीताल पहुंचे। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं ने नैनीताल पहुंचकर उनका स्वागत-अभिनंदन किया।
इसके बाद रेखा वर्मा ने नगर की आराध्य देवी माता नयना देवी के साथ ही नगर के सबसे पुराने पाषाण देवी मंदिर ,घोड़ाखाल और कैंची धाम मंदिरों के भी दर्शन किए। पूर्वी त्रिपुरा की सांसद रेबती त्रिपुरा ने नयना देवी मंदिर के दर्शन किए। उनका स्वागत करने वालों में भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, पूर्व दायित्वधारी शांति मेहरा, सभासद मोहन नेगी , मनोज जोशी, भूपेंद्र बिष्ट और संतोष कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. नवीन जोशी
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।