स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

WhatsApp Channel Join Now
स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल


-मुख्यमंत्री धामी को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण और युवा आपदा मित्र कार्यक्रम की दी जानकारी

देहरादून, 02 नवंबर (हि.स.)। भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर शनिवार को संस्था के उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया और स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर लगाया।

मुख्यमंत्री धामी ने संस्था के सभी पदाधिकारियों, स्काउट्स और गाइड्स को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है। आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संस्था के प्रयास सराहनीय हैं।

इस अवसर पर संस्था के प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला ने मुख्यमंत्री को संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड का गठन 7 नवंबर 1950 को हुआ था। उत्तराखंड में संचालित हैम रेडियो पायलट प्रोजेक्ट और युवा आपदा मित्र कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में अपर प्रादेशिक मुख्य आयुक्त बंदना गर्ब्याल, प्रादेशिक वित्त समिति के सदस्य जेपी काला, प्रादेशिक संगठन आयुक्त अंजलि चन्दोला, प्रशासनिक अधिकारी अरुण राय, सहायक प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त राहुल प्रसाद रतूड़ी तथा गाइड योजना और इशा ठाकुर उपस्थित रहीं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773798 Articles

Share this story