भारत में डिजिटल भुगतान में यूपीआई की भूमिका रही सबसे महत्वपूर्ण

WhatsApp Channel Join Now
भारत में डिजिटल भुगतान में यूपीआई की भूमिका रही सबसे महत्वपूर्ण


नई टिहरी, 17 सितंबर (हि.स.)। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत एसबीआई पेमेंट्स और औद्योगिक कंपनी हिटाची के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट व करियर अवसरों पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य रोजगार के विभिन्न अवसरों, प्लेसमेंट प्रक्रिया, साक्षात्कार की तैयारी, बदलती तकनीक के अनुरूप आवश्यक कौशल से रूबरू करना रहा।

वीरवार को खाड़ी महाविद्यालय में आहूत कार्यशाला में एसबीआई पेमेंट्स और हिटाजी के अधिकारी प्रदीप प्रजापति ने विद्यार्थियों को डिजिटल भुगतान व बदलती तकनीक की जानकारी दी। बताया कि पहले दैनिक जीवन में वस्तुओं की खरीदारी के लिए मुख्य रूप से नकद भुगतान किया जाता था, अब डिजिटल भुगतान के प्रचलन ने इसे सुविधाजनक और तेज बनाया है। जिसमें यूपीआई की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

एसबीआई के अधिकारी योगेश्वर चौहान ने बैंकिंग क्षेत्र में करियर की संभावनाओं सहित आईबीपीएस, एसबीआई और आरबीआई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं से रूबरू कराया। प्रभारी प्राचार्य डॉ शन्नाेवर ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय में इस प्रकार की प्लेसमेंट गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित होती रहनी चाहिए। जिससे विद्यार्थियों को रोजगार एवं करियर के नए-नए अवसर प्राप्त हो सकें। छात्रों ने प्लेसमेंट के लिए साक्षात्कार दिए। इस मौके पर संयोजक डॉ. संगीता बिजल्वाण जोशी, डॉ. मीनाक्षी, डॉ ईरा सिंह, डॉ. मीना, डॉ. ममता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story