मेडिकल कॉलेज निर्माण को बेमियादी आंदोलन रहा जारी

WhatsApp Channel Join Now
मेडिकल कॉलेज निर्माण को बेमियादी आंदोलन रहा जारी


नई टिहरी, 27 सितंबर (हि.स.)। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का बेमियादी आंदोलन लगातार 43 वें दिन जारी रहा। वहीं भारी बारिश और ठंड के बीच मांग के समर्थन में लोगों ने 27 वें दिन क्रमिक अनशन जबकि भाजपा नेता जीतराम भट्ट का सत्याग्रह 57 वें दिन जारी रहा।

आंदोलनकारियों ने एक स्वर में नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का जीओ जारी करने की मांग की। रविवार को बौराड़ी के गणेश चौक पर चिंतामणी थपलियाल और आशीष द्विवेदी क्रमिक अनशन पर रहे। वहीं भाजपा नेता जीतराम भट्ट ने सत्याग्रह जारी रखा। उनके समर्थन में सफर सिंह नेगी, पुरुषोत्तम चमोली, देवेश्वर प्रसाद, भगवान सिंह पंवार, सोबन सिंह पंवार, प्रदीप रावत मौजूद रहे।

समिति के संयोजक डॉ. आरबी गोदियाल, सह संयोजक व व्यापार मंडल नई टिहरी के अध्यक्ष भगवान सिंह रावत ने कहा कि इतने लंबे समय से लोग आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। कहा कि आंदोलन को उग्र रूप देने के लिए भी रणनीति तैयार की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story