लंबगांव महाविद्यालय में छात्रसंघ के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 26 सितंबर (हि.स.)। प्रतापनगर ब्लॉक के राजकीय महाविद्यालय, लंबगांव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हुआ है। महाविद्यालय में छात्रसंघ के निर्वाचन अधिकारी डॉ. भरत सिंह चुफाल ने बताया कि सभी पदों पर एक-एक नामांकन हुए। सभी नामांकन प्रपत्र वैध पाए गए हैं। जिसकी सूची महाविद्यालय नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दी गई है।

बताया कि अध्यक्ष पद पर सचिन शाह, उपाध्यक्ष शीतल, सचिव संजना, सहसचिव सविता, कोषाध्यक्ष लक्की और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए दिव्यांशु पंवार का निर्विरोध चुना जाना तय है। उन्होने बताया कि सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को 29 सितंबर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राकेश कुमार ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सहमति को आधार बनाते हुए निर्विरोध निर्वाचन को महत्व दिया है।

उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं बधाई देते हुए पढ़ाई के साथ ही महाविद्यालय विकास में योगदान देने की अपील की। बताया जा रहा है कि उक्त पूरा पैनल एनएसयूआई (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) का है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story