केवि मदननेगी को विधायक ने उपलब्ध कराया फर्नीचर, वाटर कूलर

WhatsApp Channel Join Now
केवि मदननेगी को विधायक ने उपलब्ध कराया फर्नीचर, वाटर कूलर


नई टिहरी, 16 सितंबर (हि.स.)। क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह नेगी ने प्रतापनगर विधानसभा के अंतर्गत नव सृजित केंद्रीय विद्यालय मदननेगी में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए 50 सेट फर्नीचर और वाटर कूलर उपलब्ध कराया है।

बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नेगी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय मदननेगी का संचालन हाल ही में शुरू हुआ है। विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध नहीं होने पर विद्यालय प्रबंधन की मांग पर 50 सेट फर्नीचर दिए गए हैं।

प्राचार्य मेहरबान सिंह रावत ने विधायक का आभार जताया। कहा कि स्कूल को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, पूर्णानंद रतूड़ी, प्रधान बुद्धिराम जुयाल, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्यारी देवी, पूर्व प्रधान गंभीर सिंह नेगी, लक्ष्मी देवी, मंगशीरी देवी, कुशीलाल, दीप लाल, बिरेंद्र दत्त नौटियाल, गणेश रतूड़ी, जगदीश जुयाल, खुशीराम रतूड़ी, मदन सिंह पंवार, बुद्धि सिंह बिष्ट, कुलदीप रावत आदि मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story