बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर यूकेडी ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर यूकेडी ने किया प्रदर्शन


उत्तरकाशी, 13 अगस्त (हि.स.)। जिला अस्पताल उत्तरकाशी में स्वास्थ्य सेवायें दिन प्रतिदिन बदहाल होती जा रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के आभाव के कारण यह अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गया है। जिस पर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और सीएमओ को ज्ञापन प्रेषित कर व्यवस्थायें सुधारने की मांग की ।

गुरूवार को उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता केंद्रीय महामंत्री किरन रावत के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी पहुंचे। जहां पर सभी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रिक्त पड़े चिकित्सकों के पद एवं अन्य कई अनियमितताओं को लेकर जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर किरन रावत ने कहा कि जिला अस्पताल उत्तरकाशी में बाल रोग् विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ तथा सर्जन पद बीते एक माह से रिक्त चल रहा है। यहां पूर्व में तैनात चिकित्सकों के स्थान पर अभी तक प्रतिस्थानी चिकित्सकों ने अपनी ज्वाईनिंग नही दी है।

दूर दराज क्षेत्र के लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। लेकिन चिकित्सकों के आभाव के कारण उन्हें हायर सेंटर देहरादून व ऋषिकेश के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्तपताल में वं दवाईयों का भी आभाव है। यहां तैनात चिकित्सक बाहर की दवाईयां लिख रहे हैं। इससे यहां आने वाले मरीजों को आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र ही अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सुधार लाने की बात कही।

प्रदर्शन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष जगत सिंह रमोला, मीडिया प्रभारी पंकज, युवा अध्यक्ष सुरजीत राणा ,सुमित नेगी, मोहित मथुरा, उमाशंकर भट्ट, अनुराग, सुमित नेगी, जयवीर नेगी, सोनू नेगी शहीद कई कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

फो

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल

Share this story