युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

WhatsApp Channel Join Now
युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया


हरिद्वार, 09 अप्रैल (हि.स.)। युवा कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमां के खिलाफ देवपुरा चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। यह प्रदर्शन नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष परितोष मयंक त्यागी के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं से अपनी भाषा पर संयम रखने की मांग की।

महानगर अध्यक्ष परितोष मयंक त्यागी और जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि हेमंता बिस्वा सर्मा बौखला गए हैं और उन्हें अपनी हार साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, वह बर्दाश्त के काबिल नहीं है और इससे राजनीतिक मर्यादा भी प्रभावित होती है।

प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल और नितिन तेश्वर ने कहा कि भाजपा और उसके नेताओं में चुनाव से पहले ही हार का डर बैठ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी गलत के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके पीछे भाजपा सरकार पुलिस और ईडी जैसी एजेंसियां लगा देती है।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। इस अवसर पर शुभम जोशी, अनुराग अग्रवाल, यश शर्मा, शुभम बर्मन, हेमंत चंचल, मोहित नेगी, उवैश, दिलनवाज, अरमान, नाजिर, समीर, राव आहद, विशाल, मोहित कुकरेजा, अली नवाज, रोहित, रवींद्र और मुकेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story