चुड़ियाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
चुड़ियाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत


चुड़ियाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत


हरिद्वार, 06 जून (हि.स.)। चुड़ियाला रेलवे स्टेशन पर एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी रुड़की की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार चुड़ियाला रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरने की सूचना पर जीआरपी रुड़की चौकी से अपर उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र उनियाल पुलिस कर्मियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। टीम जब मौके पर पहुंची तो युवक मृत अवस्था में मिला। घटनास्थल पर मौजूद मृतक के भाई ने उसकी पहचान सचिन पुत्र रमेश कुमार (उम्र लगभग 26 वर्ष) निवासी रामनगर, थाना सदर बाजार, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में की। जीआरपी ने शव को घटनास्थल से हटाकर अग्रिम कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रुड़की भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story