महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस ने फीकी चाय पिलाकर जताया विरोध

WhatsApp Channel Join Now
महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस ने फीकी चाय पिलाकर जताया विरोध


नैनीताल, 26 अगस्त (हि.स.)। चीनी के बढ़ते दामों और महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस की नैनीताल नगर इकाई ने अध्यक्ष बंटू आर्य के नेतृत्व में आमजनों, राहगीरों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फीकी यानी बिना चीनी की चाय पिलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर बंटू आर्य ने कहा कि चीनी के बढ़ते दामों ने चाय, मिठाई और प्रसाद का स्वाद फीका करने के साथ आमजन की रसोई का बजट भी बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि खाद्य तेल, चावल, दाल, गुड़ जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार प्रभावित हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण की मांग की। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार ‘संजू’, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कर्नाटक, मनमोहन कनवाल, व्यापार मंडल महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल, जिला सचिव कैलाश अधिकारी, लता तरुण, नगर महामंत्री भय्यू सती, पूर्व सभासद दीपक कुमार ‘भोलू’, योगेश साह, नफीस अहमद, आयुष आर्या, अभिषेक मौर्या एवं शुभम कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story