भारी बारिश के अलर्ट पर 5 सितंबर को हरिद्वार में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

WhatsApp Channel Join Now
भारी बारिश के अलर्ट पर 5 सितंबर को हरिद्वार में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद


भारी बारिश के अलर्ट पर 5 सितंबर को हरिद्वार में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद


हरिद्वार, 04 सितंबर (हि.स.)। मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 5 सितंबर को जनपद के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 4 सितंबर को पूर्वानुमान जारी कर 5 सितंबर को हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गरज के साथ बिजली चमकने और तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

उक्त चेतावनी के मद्देनजर जारी आदेश के तहत 5 सितंबर शनिवार को जिले के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित सभी अधिकारियों को कड़ाई से आदेश पालन कराने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि आदेश की अवहेलना करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story