विश्व पर्यावरण दिवस: कोश्यारी ने चेताया “धरती बन रही है आग का गोला

WhatsApp Channel Join Now
विश्व पर्यावरण दिवस: कोश्यारी ने चेताया “धरती बन रही है आग का गोला


हरिद्वार, 05 जून (हि.स.)।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा आर्य समाज बीएचईएल सभागार में आयोजित समारोह में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि रहे। अपने संबोधन में कोश्यारी ने कहा, “पर्यावरण प्रदूषित होने से धरती आग का गोला बनती जा रही है।

हिमालय का ईको सिस्टम बिगड़ रहा है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं, जैव विविधता तहस-नहस हो रही है और जल-संसाधनों पर संकट मंडरा रहा है। हमें प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।”

ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ग्रीनमेन डॉ. विजयपाल बघेल ने कहा, “ऑक्सीजन बनाने की फैक्ट्री केवल पेड़ ही होते हैं।” उन्होंने “मिशन सवा सौ करोड़” अभियान के तहत प्रत्येक भारतीय से पेड़ लगाने और बचाने की अपील की।

समारोह में महापौर किरण जैसल, विधायक आदेश चौहान सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से स्वर्णिका सैनी, सीनियर वर्ग से आविका आर्या और मिश्रित वर्ग से इशिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन सुरेश सुयाल एवं ओपी सिंह ने किया, अध्यक्षता बलबीर तलवार ने संभाली और आभार ज्ञापन जगदीश लाल पाहवा ने व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story