कुमाऊं विश्वविद्यालय में आईपीआर पर शैक्षणिक कार्यशाला

WhatsApp Channel Join Now
कुमाऊं विश्वविद्यालय में आईपीआर पर शैक्षणिक कार्यशाला


नैनीताल, 04 फ़रवरी (हि.स.)। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के विधि विषय द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार कानून पर एक शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में प्रैक्टिस कर रहीं अधिवक्ता एवं आर्क लीगल की मैनेजिंग पार्टनर खुशबू जैन ने बौद्धिक संपदा अधिकार से जुड़े कानूनी नियमों, प्रक्रियाओं और प्राधिकरणों के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान दिया।

कार्यशाला में कुमाऊं विश्वविद्यालय सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों के सौ से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने आईपीआर से संबंधित कानूनों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की और व्याख्यान की सराहना की। कार्यक्रम की संयोजक और आईपीआर प्रकोष्ठ कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल की समन्वयक प्रो. वीना पांडे ने अतिथि वक्ता का स्वागत करते हुए इस महत्वपूर्ण विषय पर प्रतिभागियों के ज्ञानवर्धन के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग के लिए यूकोस्ट देहरादून का धन्यवाद किया ।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story