डीएम कार्यालय के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन, नमन चंदोला पर लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 27 अगस्त (हि.स.)। डीएम कार्यालय के बाहर गुरुवार को महिलाओं के प्रदर्शन से शहर में मामला गरमा गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने नमन चंदोला के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ बदसलूकी की गई और उन्हें कथित तौर पर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया।

महिलाओं ने प्रशासन के समक्ष अपनी शिकायत रखते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। उनका कहना था कि मामले में तथ्यों की जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। इधर, महिलाओं की ओर से लगाए गए आरोपों पर नमन चंदोला ने पलटवार किया है। उन्होंने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने भी मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही है।महिलाओं के प्रदर्शन और दोनों पक्षों की ओर से सामने आए आरोप-प्रत्यारोप के बाद मामला चर्चा में आ गया है। अब प्रशासन की ओर से मामले में क्या कदम उठाया जाता है, इस पर लोगों की नजर बनी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story