भालू के हमले मे महिला घायल

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 04 फ़रवरी (हि.स.)।गढ़वाल वन प्रभाग मे जंगली जानवरो के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हे। बुधवार को भालू ने पैठाणी रेंज के खंडूली गांव में एक महिला को गंभीर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए सामु्दायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती करवाया गया है।

भालू के हमले के बाद स्थानीय ग्रामीणों में दहशत बनी है। भालू के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। लोगो ने जंगली जानवरो के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। बुधवार और गढ़वाल वन प्रभाग की पैठाणी रेंज के खंडूली गांव निवासी ज्योति देवी 32 साल को भालू ने हमला कर दिया। वह गांव के पास ही मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने गई थी। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती करवाया गया है।

पाबौ ब्लाक के चिकित्सा प्रभारी डॉ पंकज कुमार ने बताया कि महिला के चेहरे, हाथ और पैर आदि पर चोट आई है। रेंजर डीसी नौटियाल ने बताया कि क्षेत्र में टीम भेजकर गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगो से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story