करंट लगने से दिव्यांग महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now

उत्तरकाशी, 27 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के तहसील बड़कोट के अंतर्गत ग्राम सुनाल्डी में शुक्रवार को एक दिव्यांग महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतका के पति भी पैरों से दिव्यांग हैं। राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य और ग्राम प्रधान ने प्रशासन से आर्थिक मदद करने की अपील की है।

सुनाल्डी बड़कोट निवासी ऐन सिंह की पत्नी 48 वर्षीय मीना देवी दिव्यांग थी। मीना आज अचानक विद्युत करंट की चपेट में आई। परिजन और स्थानीय लोग अचेतावस्था में तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति भी पैरों से दिव्यांग हैं। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।

राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र रावत व ग्राम प्रधान ने प्रशासन से मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल

Share this story