मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने वाली सुरक्षा दीवारों का लंबित भुगतान एक माह में करने का निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने वाली सुरक्षा दीवारों का लंबित भुगतान एक माह में करने का निर्देश


भराड़ीसैंण (गैरसैंण), 28 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार और लैंसडाउन वन प्रभागों में वर्ष 2019 से 2021 के बीच मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए निर्मित सुरक्षा दीवारों का लंबित भुगतान एक माह के भीतर करने के निर्देश सरकार को दिए हैं।

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बुधवार को नियम 58 के तहत लक्सर के विधायक मोहम्मद शहजाद ने यह मामला सदन में उठाया था। वन मंत्री का पक्ष सुनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने संबंधित कार्यों का लंबित भुगतान निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा महत्वपूर्ण विषय हैं। इस दिशा में किए गए कार्यों का भुगतान समयबद्ध तरीके से होना चाहिए, ताकि संबंधित कार्यों से जुड़े लोगों को राहत मिल सके।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768476 Articles

Share this story