उत्तराखंड में 24 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम, पर्वतीय घाटियों में कोहरे का अनुमान

WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड में 24 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम, पर्वतीय घाटियों में कोहरे का अनुमान


उत्तराखंड में 24 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम, पर्वतीय घाटियों में कोहरे का अनुमान


देहरादून, 18 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 24 नवंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं जताई है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में अगले तीन दिनों तक कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बुधवार को जारी सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 18 से 20 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान पर्वतीय जिलों की घाटियों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है। वहीं, 21 से 24 नवंबर तक भी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 18 से 22 नवंबर तक के लिए जारी चेतावनी में किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में यह सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778945 Articles

Share this story