उत्तराखंड के पांच जिलों में 24 सितंबर तक हल्की बारिश के आसार

WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड के पांच जिलों में 24 सितंबर तक हल्की बारिश के आसार


देहरादून, 19 सितंबर (हि.स.)। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार 19 सितंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो सकती है, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 20 से 24 सितंबर तक भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा अथवा गर्जन के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान है। इस दौरान राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

इससे पहले 18 सितंबर को पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान था। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। पिछले 24 घंटों में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से सामान्य से अधिक रहा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में यह सामान्य से सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story