गंगा में डूब रहे शिवभक्त की जल पुलिस ने बचाई जान

WhatsApp Channel Join Now
गंगा में डूब रहे शिवभक्त की जल पुलिस ने बचाई जान


हरिद्वार, 07 अगस्त (हि.स.)। कांवड़ मेले के दौरान हरियाणा के करनाल सेक्टर-4 निवासी 19 वर्षीय राजू पुत्र शिशपाल जोधपुर भवन के सामने गंगा से जल भर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज बहाव में डूबने लगे।

मौके पर ड्यूटी कर रहे जल पुलिस के जवान सनी कुमार ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी। उन्होंने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए शिवभक्त को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उत्तराखंड पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस की मुस्तैदी, सेवा और समर्पण ने एक बार फिर यह साबित किया कि वह हर परिस्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story