पांच हजार का इनामी आरोपित गिरफ्तार
हरिद्वार, 05 मई (हि.स.)। हरिद्वार जनपद की कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने अवैध गौमांस तस्करी से जुड़े तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये के इनामी आरोपित को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मुस्तकीम नामक आरोपित को शांतरशाह क्षेत्र से दबोचा। आरोपित के खिलाफ उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज था। वह काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 5000 का इनाम भी घोषित किया गया था। लगातार तलाश के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया। आरोपित का नाम पता मुस्तकीम पुत्र यामीन, निवासी, मरगूबपुर, थाना बहादराबाद, हरिद्वार उम्र 35 वर्ष बताया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

