गौकशी के मामले में वांछित आस मोहम्मद गिरफ्तार, छत से भागने की कोशिश नाकाम

WhatsApp Channel Join Now
गौकशी के मामले में वांछित आस मोहम्मद गिरफ्तार, छत से भागने की कोशिश नाकाम


हरिद्वार, 03 नवंबर (हि.स.)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गौकशी के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपित आस मोहम्मद उर्फ आशू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित को ग्राम सलेमपुर स्थित उसके घर पर दबिश के दौरान पकड़ा गया। इस दौरान उसने छत के रास्ते भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को सरपंच फार्म हाउस के पास आयशा कॉलोनी स्थित एक खाली प्लॉट में टावर के निकट गौकशी की घटना सामने आई थी। घटना के बाद आरोपित सहित अन्य लोग मौके से फरार हो गए थे। मामले में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में वांछित आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रानीपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस लगातार आरोपित की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में दो नवंबर की रात पुलिस ने वांछितों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

मुखबिर की सूचना पर ग्राम सलेमपुर स्थित आरोपित के मकान पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर आस मोहम्मद उर्फ आशू ने छत के रास्ते भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर उसे मौके पर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपित का नाम पता आस मोहम्मद उर्फ आशू, पुत्र इनाम, निवासी सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार बताया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771539 Articles

Share this story