सात माह से फरार पांच हजार का ईनामी आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सात माह से फरार पांच हजार का ईनामी आरोपित गिरफ्तार


सात माह से फरार पांच हजार का ईनामी आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार, 14 अक्टूबर (हि.स.)। एनडीपीएस एक्ट के मामले में सात माह से वांछित चल रहे पांच हजार रुपये के ईनामी आरोपित को बुग्गावाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी हरिद्वार की ओर से पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर इनामी और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बुग्गावाला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम आरोपित की तलाश में लगातार सुरागरसी और पतारसी कर रही थी।

पुलिस टीम ने लगातार प्रयासों के बाद सात माह से वांछित चल रहे दिलबहार उर्फ दिलबर पुत्र नाजिम निवासी गांजा माजरा, थाना बुग्गावाला को देर रात उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760552 Articles

Share this story