मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, ड्राफ्ट मतदाता सूची की सौंपी सॉफ्ट कॉपी

WhatsApp Channel Join Now
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, ड्राफ्ट मतदाता सूची की सौंपी सॉफ्ट कॉपी


देहरादून, 13 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान (एसएसआर) 2027 के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी दलों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी सौंपते हुए पुनरीक्षण अभियान में सहयोग की अपील की।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने दलों से अभियान के दौरान सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी और माकपा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776664 Articles

Share this story