नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में चमका हरिद्वार का सितारा, हिमांशु का सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में चमका हरिद्वार का सितारा, हिमांशु का सम्मान


हरिद्वार, 03 सितंबर (हि.स.)। नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर हरिद्वार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले युवा वॉलीबॉल खिलाड़ी हिमांशु थपलियाल का कनखल में सम्मान किया गया।

जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में जिला स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन अरविंद कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी एवं कोच प्रकाश जोशी तथा एथलेटिक कोच भारत भूषण ने संयुक्त रूप से हिमांशु को सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना स्वयं में बड़ी उपलब्धि है। हिमांशु ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा पेश की है।

कार्यक्रम में जिला एथलेटिक एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद सुनील कुमार अग्रवाल, पूर्व पार्षद एवं वॉलीबॉल खिलाड़ी उपेंद्र कुमार, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, वरिष्ठ खिलाड़ी दीपेंद्र शर्मा, हिमांशु के पिता देवानंद थपलियाल, जिला हैंडबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष विमल कुमार, नारायण सेवा संस्थान के संयोजक विक्रम शाह तथा पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी संजय शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि छोटे शहरों और कस्बों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और उचित मंच उपलब्ध कराने की।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story