छात्रों ने मशरूम इकाई का शैक्षिक भ्रमण कर तकनीक सीखी

WhatsApp Channel Join Now
छात्रों ने मशरूम इकाई का शैक्षिक भ्रमण कर तकनीक सीखी


नैनीताल, 17 अप्रैल (हि.स.)। नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सीआरएसटी इंटर कॉलेज स्थित मशरूम इकाई का शैक्षिक भ्रमण कर उत्पादन एवं तकनीक की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विद्यार्थियों को मशरूम की विभिन्न प्रजातियों और उनके उत्पादन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

मशरूम प्रभारी गीता बिष्ट ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज तथा नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज ऐशडेल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे ने कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक प्रयास विद्यार्थियों के लिए भविष्य में उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में छात्र मशरूम उत्पादन को व्यावसायिक रूप से भी अपना रहे हैं।

बीएएसएसवी के प्रधानाचार्य बी.एस. मेहता ने अपने संस्थान में भी ऐसी इकाई स्थापित करने की इच्छा जताई और इसके लिए सहयोग लेने की बात कही। कार्यक्रम में डॉ. एस.एस. बिष्ट, ममता जोशी, ममता विद्यार्थी, बबीता पंत, मनीष साह, ललित सिंह जीना तथा राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story