भैंतला खाल में पांडव लीला देखने को रातभर पंडाल में जमे रहे ग्रामीण

WhatsApp Channel Join Now
भैंतला खाल में पांडव लीला देखने को रातभर पंडाल में जमे रहे ग्रामीण


नई टिहरी, 07 सितंबर (हि.स.)। प्रतापनगर ब्लॉक की रौणद रमोली पट्टी के ग्राम पंचायत भैंतला स्थित भैरव देवता मंदिर में आयोजित पांडव लीला में कलाकारों ने महाभारतकालीन विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया। दर्शक देर रात तक पांडव लीला देखने को पंडाल में जमे रहे। रविवार शाम को आयोजित पांडव लीला देखने के लिए नाग, गैरी ब्राह्मणों की, खेतपाल, बागी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पहुंचे।

कलाकारों ने महाभारत के प्रसंगों के माध्यम से सत्य और असत्य के बीच संघर्ष और अंतिम सत्य की विजय का संदेश दिया। भाजपा नेता राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि पांडव लीला जैसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी पौराणिक परंपराओं और लोक संस्कृति से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में युवा पीढ़ी अपनी जड़ों और पारंपरिक संस्कृति से दूर होती जा रही है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का प्रयास किया जाता है।

क्षेत्र में भैरव देवता को न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान संजू देवी, पूर्व प्रधान चंद्रवीर रावत, प्रताप सिंह भंडारी, परवेज पंवार, धीरेंद्र पंवार, कैलाश पंवार, नरेश पंवार, मानेंद्र पंवार, हीरामणि नौटियाल, मेघ सिंह रावत, उम्मेद रावत, सुरेंद्र रावत, शूरवीर सिंह, धर्म सिंह, सुभाष रावत, भगवान रावत, भीम सिंह रावत, अनिल भंडारी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story