विजय रतूड़ी बने योग प्रशिक्षक महासंघ के राज्य प्रवक्ता

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 03 अक्टूबर (हि.स.)। अखिल भारतीय योग प्रशिक्षक महासंघ ने संगठन के विस्तार के तहत पौड़ी निवासी विजय रतूड़ी को उत्तराखंड का राज्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य विपिन पथिक ने उनकी नियुक्ति का पत्र जारी किया।

विजय रतूड़ी पूर्व में गढ़वाल विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में छात्रसंघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि समेत विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह आयुष्मान आरोग्य मंदिर नौड़ी में योग शिक्षक/अनुदेशक के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह योग संगठन के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

नियुक्ति के बाद रतूड़ी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव, राष्ट्रीय प्रभारी अच्छे सिंह कठेरिया, राष्ट्रीय महासचिव आचार्य विपिन पथिक समेत संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के तहत वह योग प्रशिक्षकों की समस्याओं और मांगों को शासन-प्रशासन तथा सरकार के समक्ष रखने के लिए जिला और राज्य पदाधिकारियों के साथ समन्वय से कार्य करेंगे। संगठन के अनुसार उनकी नियुक्ति से प्रदेश में योग प्रशिक्षकों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story