बिजली विभाग की छापेमारी, 23 घरों में चोरी पकड़ी, 28 कनेक्शन काटे

WhatsApp Channel Join Now
बिजली विभाग की छापेमारी, 23 घरों में चोरी पकड़ी, 28 कनेक्शन काटे


हरिद्वार, 21 जुलाई (हि.स.)।बिजली विभाग ने जिले में अवैध बिजली उपयोग के खिलाफ मंगलवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान विजिलेंस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में जांच कर 23 घरों में बिजली चोरी पकड़ी।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ता मीटर से छेड़छाड़ कर और सीधे तार जोड़कर बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। टीम नेेेे मौके पर आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया है। मौके पर ही टीम ने बकाएदारो के 28 अवैध कनेक्शन काट दिए। साथ ही जुर्माना और बकाया बिल के रूप में लगभग 5.5 लाख रुपये की वसूली भी की गई।

ऊर्जा निगम एसडीओ धनंजय सिंह ने कहा कि कांवड़ मेला और त्योहारी सीजन के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। ऐसे में अवैध कनेक्शन से न सिर्फ राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि ओवरलोड और शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे वैध कनेक्शन से ही बिजली का उपयोग करें और समय पर बिल जमा करें।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story