बैरागी कैंप में गंगा में बही बोलेरो, दो युवक बचाए गए, चालक लापता

WhatsApp Channel Join Now
बैरागी कैंप में गंगा में बही बोलेरो, दो युवक बचाए गए, चालक लापता


हरिद्वार, 27 अक्टूबर (हि.स.)।

कनखल कोतवाली क्षेत्र के बैरागी कैंप में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। बड़े टापू के सामने गंगा में बोलेरो धुलाने गए तीन लोग तेज बहाव में वाहन समेत बह गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू कर दो युवकों को सकुशल बचा लिया, जबकि चालक लापता है। बचाए गए युवकों की पहचान हिमांशु रावत (23) और राकेश सिंह (28), निवासी चमोली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार चालक पुष्कर सिंह (38) पुत्र निवासी सिमलखेत, चौखुटिया, चमोली सोनप्रयाग से सवारी लेकर हरिद्वार आया था। सवारी छोड़ने के बाद वह साथियों के साथ बोलेरो धुलाने नदी में उतरा था। तभी तेज बहाव में हादसा हो गया। लापता चालक की तलाश जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767912 Articles

Share this story