धरासू के रूरवासा में नदी किनारे गिरा वाहन, चालक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
धरासू के रूरवासा में नदी किनारे गिरा वाहन, चालक की मौत


उत्तरकाशी, 20 नवंबर (हि.स.)। उत्तरकाशी जिले के धरासू क्षेत्र में रूरवासा के पास शुक्रवार को एक टाटा पंच वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी किनारे जा गिरा। हादसे में वाहन सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला।

एसडीआरएफ के अनुसार, शुक्रवार को चिन्यालीसौड़ चौकी से एसडीआरएफ पोस्ट चिन्यालीसौड़ को वाहन दुर्घटना की सूचना मिली थी। बताया गया कि रूरवासा के पास एक वाहन सड़क से नीचे नदी किनारे गिर गया है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि टाटा पंच वाहन नदी किनारे दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ा था। वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी हादसे में मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान उत्तरकाशी निवासी बर्फिया लाल तुनलका के रूप में हुई। एसडीआरएफ टीम ने आवश्यक रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए शव को बाहर निकाला और अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780636 Articles

Share this story