वीबी-जी राम जी याेजना में नेटवर्क के अभाव में नहीं लग पा रही हाजिरी

WhatsApp Channel Join Now
वीबी-जी राम जी याेजना में नेटवर्क के अभाव में नहीं लग पा रही हाजिरी


नई टिहरी, 18 अगस्त (हि.स.)। भिलंगना प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पहाड़ी क्षेत्र में वीबी-जी राम जी योजना में श्रमिकों की शत प्रतिशत उपस्थिति ऑफ लाइन किए जाने की मांग की। कहा कि मोबाइल नेटवर्क के अभाव में श्रमिकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हो रही है।

मंगलवार को भिलंगना ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष यशवंत सिंह गुसाईं के नेतृत्व में प्रधानों ने डीएम नितिका खंडेलवाल के माध्यम से सीएम को 10 सूत्री मांग पत्र भेजा। अध्यक्ष गुसाईं, संरक्षक राजेंद्र परमार ने कहा कि भिलंगना के कई गांवों ऐसे जहां मोबाइल नेटवर्क न होने से बीवी-जी राम जी के श्रमिकों की उपस्थित नहीं लग पा रही है। जिससे उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा।

उन्होंने प्रधानों को न्यूनतम 20 हजार हजार मानदेय देने, खुली बैठक में प्रतिभाग करने वाले वार्ड सदस्यों को भी मानदेय देने, राज्य-केंद्रीय वित्त की धनराशि को जनसंख्या और भौगोलिक क्षेत्रफल के अनुसार बढ़ाने, जिला योजना के कार्यों के प्रस्तावों को खुली बैठक पारित करने, एक्ट में पारित सभी 29 विभागों को अतिशीघ्र ग्राम पंचायतों के अधीन करने की मांग की। सांसद-विधायक निधि की तर्ज पर ग्राम प्रधानों के लिए निधि की व्यवस्था की जाए। पीएम आवास प्लस सर्वे वर्ष 2024 की सूची में छूटे लोगों को सूची में शामिल करने, 16 वें वित्त की गाइड लाइन के अनुसार ग्राम पंचायतों को टैक्स से मुक्त रखने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story