राज्योत्सव में लोकसंस्कृति ने बांधा समां, अमित शाह के पहुंचने से पहले लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां

WhatsApp Channel Join Now


देहरादून, 06 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को देहरादून के परेड मैदान में आयोजित राज्योत्सव में गढ़वाल और जौनसार की लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक लोकनृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में गढ़वाल और जौनसार क्षेत्र के पारंपरिक लोकनृत्यों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने लोकधुनों पर नृत्य प्रस्तुत कर उत्तराखंड की क्षेत्रीय परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया।

इस दौरान लोकगायिका संगीता डंगवाल की प्रस्तुति भी समारोह का हिस्सा रही। उनके लोकगीतों के माध्यम से उत्तराखंड की लोकसंगीत परंपरा की झलक देखने को मिली।

राज्योत्सव में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की लोककलाओं, संगीत और सांस्कृतिक परंपराओं को मंच दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने और जनसभा को संबोधित करने के लिए देहरादून पहुंचने वाले हैं।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773238 Articles

Share this story