अभिनेत्री सनावर को बेटी की फोटो वायरल मामले में भी मिली जमानत

WhatsApp Channel Join Now
अभिनेत्री सनावर को बेटी की फोटो वायरल मामले में भी मिली जमानत


हरिद्वार, 05 नवंबर (हि.स.)। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से जुड़े विवादों में जेल में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को गुरुवार को एक और मुकदमे में हरिद्वार कोर्ट से जमानत मिल गई है। वर्ष 2025 में राठौड़ की बेटी के कथित अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में दर्ज मुकदमे में अदालत ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। बेलबॉन्ड भी दाखिल कर दिए गए हैं।

उर्मिला सनावर 25 अक्टूबर से जेल में बंद हैं। उन पर भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और पांच करोड़ रुपये की मांग के आरोपों को लेकर भी मुकदमा दर्ज हुआ था। 2 नवंबर को उन्हें एक मामले में जमानत मिल गई थी, लेकिन दूसरे मुकदमे में प्रक्रिया पूरी न होने से वह जेल से बाहर नहीं आ पाई थीं।

गुरुवार को 2025 वाले मुकदमे में सुनवाई हुई। इस मामले में पुलिस 31 अक्टूबर को चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। पुलिस ने अदालत में जमानत का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें जेल में ही रखा जाए। लेकिन दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत दे दी।

अधिवक्ता प्रीति सिंह चौहान ने बताया कि जमानत मंजूर होने के बाद बेलबॉन्ड दाखिल कर दिए गए हैं। हालांकि रिहाई का परवाना जेल तक देर से पहुंचने के कारण गुरुवार को रिहाई नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह उनके जेल से बाहर आने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772993 Articles

Share this story