जीएसटी कार्यालय का उपनल कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

हरिद्वार, 24 फरवरी (हि.स.)। सतर्कता टीम ने हरिद्वार में राज्य कर (जीएसटी विभाग के एक उपनल कर्मी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सतर्कता अधिष्ठान से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी फर्म “हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री” वर्ष 2021 में बंद हो चुकी है। जीएसटी लागू होने से पूर्व वर्ष 2017 के अंतिम तीन माह के वैट कर के रूप में विभाग ने 1,76,000 रुपये की देनदारी बताई गई थी। इस देनदारी को समाप्त कराने के एवज में जीएसटी कार्यालय का कर्मी प्रमोद सेमवाल ने 1,20,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है. की थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद सतर्कता टीम ने जाल बिछाकर मंगलवार को सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3 कार्यालय के पास प्रमोद सेमवाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। टीम ने रिश्वत की धनराशि भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार प्रमोद सेमवाल पुत्र शिव शरण सेमवाल, निवासी सिद्धार्थ एनक्लेव, द्वारिका विहार, निकट फुटबॉल ग्राउंड, जगजीतपुर कनखल हरिद्वार, पिछले लगभग 18 वर्ष से डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर कार्यरत है।

सतर्कता अधिष्ठान ने आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story