उपनल कर्मियों को रखने से पहले लेना होगा पूर्वानुमति

WhatsApp Channel Join Now
उपनल कर्मियों को रखने से पहले लेना होगा पूर्वानुमति


देहरादून, 15 अप्रैल (हि.स.)। उपनल कर्मियों को रखने से पहले संबंधित विभागों को अब अनिवार्य रूप से पूर्वानुमति लेनी होगी। इस संबंध में अपर सचिव,कार्मिक एवं सतर्कता गिरधारी सिंह रावत ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

बुधार का जारी पत्र में सभी प्रमुख सचिवों, सचिवों, मंडलायुक्तों, विभागाध्यक्षों और जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिन पदों पर उपनल के माध्यम से कार्मिक तैनात किए जाने हैं, उन पदों के सापेक्ष सीधी भर्ती के प्रस्ताव भेजने से पहले कार्मिक एवं सतर्कता, न्याय और वित्त विभाग से पूर्वानुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना आवश्यक स्वीकृति के किसी भी प्रकार का भर्ती प्रस्ताव चयन संस्था या आयोग को अग्रसारित नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story