यूओयू में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब नौ अक्टूबर तक मिलेगा मौका

WhatsApp Channel Join Now

हल्द्वानी, 22 सितंबर (हि.स.)। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने अकादमिक सत्र जुलाई 2026 में ऑनलाइन प्रवेश लेने वाले शिक्षार्थियों को राहत देते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 अक्टूबर कर दी है। इच्छुक शिक्षार्थी अब निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अध्ययन केन्द्रों और संबंधित विद्याशाखाओं को प्रवेश की विस्तारित अंतिम तिथि की जानकारी शिक्षार्थियों तक पहुंचाने और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए हैं।

अध्ययन केन्द्रों में अध्ययनरत शिक्षार्थियों से अगले सेमेस्टर अथवा अगले वर्ष में प्रवेश के लिए भी समय पर पुनः प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की जानकारी देने को कहा गया है, ताकि कोई शिक्षार्थी इससे वंचित न रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story