लववा गांव में सोलानी नदी किनारे अज्ञात शव मिला
हरिद्वार, 17 मई (हि.स.)। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के लववा गांव में सोलानी नदी के किनारे एक अज्ञात शव मिला है। सूचना मिलने पर भगवानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि रविवार को लववा गांव में सोलानी नदी किनारे, एक शव पड़ा होने की सूचना भगवानपुर पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर, आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की। शव की शिनाख्त न होने पर, पुलिस ने शव को रुड़की सिविल अस्पताल मोर्चरी में भिजवा दिया है। शव की शिनाख्त की कोशिश जारी है। शव पर चोट के निशान मिलने से पुलिस हत्या की आशंका को लेकर भी छानबीन में जुटी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

