डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 01 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का 27 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना जारी है। धरने से विभागीय कामकाज प्रभावित होने लगे है।

बुधवार को आवश्यक सेवाओं से जुड़े कनिष्ठ अभियंताओं ने भी धरने में प्रतिभाग किया। संघ ने जल्द ही समस्याओं का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

बुधवार को पौडी लोनिवि के निरीक्षण भवन में धरना देते हुए संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले लंबे समय से समस्याओं के हल की मांग की जा रही है लेकिन सरकार उनकी जायज मांगो पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे अभियंताओं में रोष है।

पदाधिकारियों ने कहा कि महासंघ पेयजल निगम,जल संस्थान का एकीकरण करने, पुरानी पेंशन बहाल करने करने जैसी मांगों को लेकर कदम उठाने की मांग कर रहा है लेकिन इन पर कोई कदम नहीं उठाएं जा रहे हैं। धरना देने वालों में महासंघ के शाखा अध्यक्ष सुमित नेगी, सचिव राहुल लखेड़ा, ज्योति, शिवेन्द्र अष्टवाल, किरन, पूनम,नितिन सैनी, विनय गौतम, महेंद्र राणा, राखी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story