नीलधारा गंगा में मिला अज्ञात शव
हरिद्वार, 08 जुलाई (हि.स.)। श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली में बुधवार को नीलधारा गंगा से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि गाजीवाली स्थित नंद विहार कॉलोनी के पास इवारा होटल के पीछे नीलधारा गंगा की पिचिंग पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस और आपदा मित्रों की टीम मौके पर पहुंची और बूंदाबांदी के बीच शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर था। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी के मामलों का मिलान करने के साथ ही शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

