अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप : बालक वर्ग में देहरादून व बालिका वर्ग में उधमसिंहनगर विजेता

WhatsApp Channel Join Now
अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप : बालक वर्ग में देहरादून व बालिका वर्ग में उधमसिंहनगर विजेता


हरिद्वार, 14 अप्रैल (हि.स.)। रुड़की के दून पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुई तृतीय राज्य स्तरीय सब-जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के बालक वर्ग में देहरादून तथा बालिका वर्ग में उधम सिंह नगर की टीम चैंपियन बनी।

प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जिलों देहरादून, उधम सिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, टिहरी, अल्मोड़ा एवं उत्तरकाशी की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। समापन पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मेयर गौरव गोयल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति एवं लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत फाइनल बालक वर्ग मुकाबला हरिद्वार और देहरादून के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून टीम ने 3-0 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया, वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में उधमसिंह नगर और हरिद्वार के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें उधम सिंह नगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

इस अवसर पर शूटिंग बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल सहित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज चौधरी (सूरज रोड),अब्दुल्ला अली, दीपाली आदि ने विजेता खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story